Rajasthan Updates

Delhi Police Head Constable Syllabus दिल्ली पुलिस का सिलेबस

January 27, 2025 | by RAVI

Delhi Police Head Constable Syllabus दिल्ली पुलिस का सिलेबस दिल्ली पुलिस की इस साल बड़ी भर्ती आने वाली है । जिनका अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार भी है । ऐसे में अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा सिलेबस के बारे में जानकारी होना चाहिए । हमारे द्वारा इस लेख में दिल्ली पुलिस भर्ती सिलेबस की जानकारी आपके लिए उपलब्ध करवाई गई है ।

Delhi Police Head Constable Syllabus

Delhi Police Head Constable Syllabus

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए इस साल सबसे शानदार मौका आ रहा है । कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से संभावित कैलेंडर 2025-26 में दिल्ली पुलिस की पांच भर्तियों की की जानकारी दी गई है । जो इस साल आने के लिए तैयार है, इनमें दिल्ली पुलिस एसआई, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव/ड्राइवर, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल/AWO, TPO) की भर्ती शामिल है । ऐसे में जो अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल के लिए तैयारी करना चाहते हैं, वह अभी से सिलेबस के अनुरूप पढ़ाई शुरू कर सकते हैं ।

दिल्ली पुलिस परीक्षा में कौन से सब्जेक्ट आते है

Delhi Police Head Constable Syllabus दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के पिछले पैटर्न और सिलेबस को देख तो इन पदों पर मुख्य रूप से पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं । इसमें सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक रुझान, सामान्य बुद्धि, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर से जुड़े विषयों के कुल 100 अंकों के 100 सवाल परीक्षा में आते हैं ।

विषयटॉपिक
सामान्य जागरूकताइतिहास, संस्कृति, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्थ, भारतीय संविधान, विज्ञान, वर्तमान महत्वपूर्ण घटनाएं, सामान्य राजनीति, वैज्ञानिक अनुसंधान, पुरस्कार और सम्मान, बैकिंग, पुस्तकें एवं लेखक, महत्वपूर्ण दिन, खेल, भारतीय राज्य और राजधानियाँ देश राजधानी और मुद्राएं आदि ।
मात्रात्मक रुझानगति समय और दूरी, पाइप और टंकी, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, समय और कार्य, संभावना, बीजीय व्यंजक और असमानताएं औसत, लाभ और हानी, संख्या प्रणाली, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात और समानुपात, साझेदारी, डेटा व्याख्या, नम्बर, दशमलव और भिन्न, संख्याओं की मूल बीजगणितीय सर्वसमिकाएंं रेखीय समीकरणों के ग्राफ, त्रिभुज, गोला, वृत, डिग्री और रेडियन माप, ऊंचाई और दूरियाँ ।
सामान्य बुद्धिसंबंध संबंधित, शब्दिक सादृश्य, प्रतीकात्मक/संख्या सादृश्य, आकृति सादृश्य, शब्दिक वर्गीकरण, प्रतीकात्मक/संख्या वर्गीकरण, आकृति वर्गीकरण, शाब्दिक श्रंखला, संख्या श्रंखला, आकृति श्रंखला, समस्या समाधान, शब्द निर्माण, कोडिंग और डिकोडिंग, प्रतीकात्मक संचालन, सुझान, निष्कर्ष निकालना, चित्र पूर्णता, समाहित चित्र, अक्षर/संख्या कोडिंग, सामाजिक बुद्धिमता, घड़ियाँ और कलेंडर, कथन निष्कर्ष, तार्किक वेन आरेख, दृश्य स्मृति,
अंग्रेजीSpot the error, Fill in the Blanks, Synonyms/Homonyms, Antonyms, Spellings/Detecting mis-spet words, Idioms & Phrases, One word substitution, Improvement of Sentences, Active/Passive voice of Verbs, Conversion into Direct/Indirect narration, Shuffling of Sentence parts, Shuffling of Sentences in a passage, Cloze Passage, Comprehension Passage.
कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञानElements of Word Processing, MS Excel, Communication (Basics of E-mail, Sending/receiving of Emails and its related functions), Internet, WWW and Web Browsers (internet, Services on Internet, URL, HTTP, FTP, Web sites, Blogs, Web Browsing Software, Search Engines, Chat, Video conferencing, e-Banking) etc.

दिल्ली पुलिस के लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल क्वालीफाई कर लेते हैं । उन्हें कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट से भी गुजरना होगा । कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट का होगा । दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 से जुड़ी अन्य डिटेल नोटिफिकेशन में ही विस्तृत रूप में उपलब्ध कराई जाएगी ।

RELATED POSTS

View all

view all