Rajasthan Updates

Khadya Suraksha Yojana Online Form Start खाद्य सुरक्षा योजना में नए नाम जुड़ना शुरू

January 28, 2025 | by RAVI

Khadya Suraksha Yojana Online Form Start खाद्य सुरक्षा योजना में नए नाम जुड़ना शुरू राजस्थान के व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल में अपना नाम जुड़वा सकते हैं । खाद्य सुरक्षा योजना में नए नाम जोड़ने के लिए 26 जनवरी 2025 को पोर्टल शुरू कर दिया है । इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी मित्र केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज ले जाकर नाम जुड़वा सकते हैं ।

Khadya Suraksha Yojana Online Form Start

खाद्य सुरक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया

खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए पात्र परिवार एवं व्यक्ति ई मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है । खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन करने के बाद जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी । ग्रामीण स्तर पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारि और शहरी स्तर पर निकाय के कर्मचारी एवं बूथ लेवल अधिकारी को शामिल किया जाएगा यह कमेटी आवेदन फार्म के साथ आवेदक के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी यह अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर शहर के नगरीय निकाय के अधिशासित अधिकारी और ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक अधिकारी को देंगे ।

अपात्र व्यक्ति अपना नाम 31 जनवरी तक हटवा सकते है

Khadya Suraksha Yojana Online Form Start खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र व्यक्तियों को अपनी स्वेच्छा से नाम हटाने का अवसर दिया गया है । इस अभियान के तहत जो व्यक्ति सरकारी कर्मचारी आयकर दाता या जिनके पास चार पहिया वाहन है । ऐसे सभी सक्षम परिवारों को राशन दुकानों पर फ्री का राशन लेना बंद करने के लिए स्वेच्छिक आवेदन भर कर देना होगा उन्हें नाम हटाने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा यदि तय समय तक अपात्र व्यक्ति अपना नाम हटवा लेते हैं तो उन पर कार्यवाही नहीं की जाएगी ।

Khadya Suraksha Yojana Form Start

खाद्य सुरक्षा योजना आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरना है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है । अंत में आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है, साथ ही व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना की वेबसाइट से अपने आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं ।

RELATED POSTS

View all

view all