Rajasthan Updates

RPSC Librarian Grade 2nd Admit Card 2025 लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड एडमिट कार्ड कल जारी होंगे

February 12, 2025 | by RAVI

RPSC Librarian Grade 2nd Admit Card 2025 लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड एडमिट कार्ड कल जारी होंगे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड (माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा 2024) के प्रवेश पत्र 13 फरवरी 2025, गुरुवार को जारी कर दिए जाएंगे । लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड 2024 परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा । लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे सारणी में दिया गया है ।

RPSC Librarian Grade 2nd Admit Card 2025

RPSC Librarian Grade 2nd Admit Card 2025

लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड 2024 परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को दो पारियों में किया जाएगा । पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगी । राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट में पाँचवा विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ।

Librarian Grade 2nd Admit Card 2025

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी की जानकारी जारी की जा चुकी है और अब जल्दी ही लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड 2024 परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे । अभ्यर्थी लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे ।

Rajasthan Librarian Grade 2nd Admit Card 2025

आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक की प्रवेश दिया जाएगा । इसके बाद किसी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा । अतः अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे । अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा साथ ही लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड का एडमिट कार्ड भी लेकर जाना होगा ।

RPSC Librarian Grade 2nd Admit Card 2025Click Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

RELATED POSTS

View all

view all