Rajasthan Free RSCIT Course 2025 राजस्थान में बालिकाओं और महिलाओं के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू राजस्थान में महिलानारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत RSCIT कोर्स और RSCFA कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण बालिकाओं और महिलाओं को दिया जाएगा । जिन्हें कोर्स के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा । मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत आवेदन www.myrkcl.com/wcd पर किया जा सकता है । राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए आवेदन 15 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2025 तक भरे सकते हैं ।

Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Overview
| Organization Name | Women and Child Development Department |
| Course Name | RS-CIT & RS-CFA |
| Location | Rajasthan |
| Mode Of Apply | Online |
| Last Date Form | 31 Aug. 2025 |
| Official Website | myrkcl.com |
Rajasthan Free RSCIT Course 2025 उद्देश्य
सूचना प्रौद्योगिकी युग में दैनिक जीवन के लिए कंप्यूटर महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है । वर्तमान समय में अधिकतर कार्य कंप्यूटर से किया जा रहे हैं । ऐसे में महिलाओं को भी सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी होना जरूरी है, इसलिए राजस्थान में बालिकाओ और महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्य शैली से अवगत कराने के लिए बेसिक कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा ।
Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Educational Qualification
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए बालिकाओ और महिला अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास रखी गई है ।
Rajasthan RSCIT Course Exam Pattern
राजस्थान RSCIT कोर्स में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ आधारित ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाता है । इस परीक्षा में कुल 35 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 14 प्रश्न सही करना अनिवार्य है । आरएससीआईटी परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी अर्थात प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा । इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 28 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है ।
Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Age Limit
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन करने वाली बालिकाओ और महिलाओं के न्यूनतम आयु 16 वर्ष रखी गई है एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है ।
How to Apply Rajasthan Free RSCIT Course 2025
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है ।
- इसके बाद नि:शुल्क आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ लेना है ।
- अब आपको अपने जन आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भर कर के गेट डिटेल पर क्लिक करना है ।
- जिससे जन आधार से जुड़े सदस्यों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी ।
- इनमें से आप जिस सदस्य का फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं उसके नीचे प्रोसिड कोर्स सिलेक्शन बटन पर क्लिक करना है एवं जन आधार रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से वेरीफाई करना है ।
- फिर आप जिस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना है एवं अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब आपको उस आईटी ज्ञान केंद्र का चुनाव करना है जहां पर आप कोर्स करना चाहते हैं आपको प्राथमिकता के अनुसार दो आईटी केंद्रों का चयन करना होगा ।
- आपको आवेदन फार्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है तथा नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं ।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है, तथा इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है ।
Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Important Links
| Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Notification | Click Here |
| Rajasthan Free RSCIT Course 2025 Apply Now | Click Here |
| Rajasthan RSCIT Old Paper | Click Here |