Rajasthan Roadways Free Yatra Registration राजस्थान रोडवेज में परिक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा रजिस्ट्रेशन
May 16, 2026 | by RAVI

Rajasthan Roadways Free Yatra Registration राजस्थान रोडवेज में परिक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा रजिस्ट्रेशन रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों की यात्रा व्यवस्था को ऑनलाइन, पारदर्शी और जवाबदेही बनाने के लिए नया पंजीयन सिस्टम लागू कर दिया है । कार्यकारी निर्देशक यातायात व आईटी शाखा मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हर अभ्यर्थी को पहले प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, बिना पंजीकरण किसी भी अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षा श्रेणी का टिकट जारी नहीं किया जाएगा ।

Rajasthan Roadways Free Yatra Registration
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को नि:शुल्क रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है । लेकिन परीक्षार्थियों के लिए अब रोडवेज के नियम में बदलाव किया गया है । अब सिर्फ प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में मुक्त यात्रा नहीं हो सकेगी । अब परीक्षार्थियों को रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा करने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा ।
राजस्थान राज्य पद परिवहन निगम ने विशेष रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है । जहां पर परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क यात्रा पंजीकरण कर सकते हैं । रोडवेज प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा । क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल स्वतः ही बंद हो जाएगा और फिर नया पंजीकरण नहीं हो पाएगा ।
Rajasthan Roadways Free Yatra Registration Kaise Kare
- सबसे पहले राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है ।
- इसके बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर होम पेज पर प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करना है ।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, रोल नंबर, परीक्षा का नाम एवं जन्मतिथि सहित सभी जानकारी भरनी है ।
- अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड अपलोड करना है, और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना है ।
- इसके बाद परीक्षार्थी को रिसीप्ट प्राप्त कर लेनी है, ताकि जब वह यात्रा करते समय उसे दिखा सके ।
Rajasthan Roadways Free Yatra Registration Important Links
| Rajasthan Roadways Free Yatra Registration | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |
RELATED POSTS
View all