Rajasthan JET Application Form 2026 राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
April 24, 2026 | by RAVI

Rajasthan JET Application Form 2026 राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू राजस्थान में सरकारी और निजी कृषि से संबंधित स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है । राजस्थान जेट एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से लेकर 17 मई 2026 तक भरे जाएंगे । जबकि प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा ।

Rajasthan JET 2026 Age Limit
राजस्थान जेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है । इसमें आयु सीमा की गणना 31 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी । अभ्यर्थियों की जन्म तिथि के लिए दसवीं कक्षा की अंक तालिका या जन्म प्रमाण पत्र को आधार माना जाएगा ।
Rajasthan JET Application Form 2026 Qualification
राजस्थान जेट एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा कृषि या विज्ञान विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए । जबकि एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है ।
Rajasthan JET 2026 Selection Process
राजस्थान जेट 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा । अभ्यर्थियों को मेरिट में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज और कोर्स चुनने का अवसर मिलेगा और सीट अलॉटमेंट की जाएगी फिर डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा ।
Rajasthan JET Application Fee 2026
राजस्थान जेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी से आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1925 रुपए रखा गया है । जबकि राजस्थान के ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी, एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1595 रुपए रखा गया है । आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 तक है, लेकिन अभ्यर्थी ₹500 लेट फीस के साथ आवेदन फीस 20 मई 2026 तक भर सकते हैं ।
How to Apply Rajasthan JET Application Form 2026
- सबसे पहले राजस्थान जेट एग्जाम 2026 की वेबसाइट को ओपन कर लेना है ।
- इसके बाद राजस्थान जेट प्रवेश परीक्षा 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है ।
- अब अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है ।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है ।
- अंत में आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है, तथा इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है ।
Rajasthan JET Application Form 2026 Important Links
| Rajasthan JET Application Form 2026 | Apply Now |
| Rajasthan JET Application Form 2026 Official Website | Click Here |
| Rajasthan CET 12th Level Exam Date | Click Here |
Rajasthan JET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?
Rajasthan JET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 रखी गई है ।
Rajasthan JET 2026 आवेदन शुल्क किस मॉड में जमा होगा ?
Rajasthan JET 2026 आवेदन शुल्क ऑनलाइन मॉड में जमा करना होगा ।
RELATED POSTS
View all