Rajasthan Updates

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज शाम को होगें जारी

September 12, 2025 | by RAVI

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज शाम को होगें जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज शाम 12 सितंबर 2025 को जारी होंगे । आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर msg आने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे । यह सिस्टम को जाम होने से बचाने के लिए किया जा रहा है । अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र साथ में ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है । अभ्यर्थी किसी भी पारी का प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे । उन्हे केवल ओएमआर शीट की कार्बन प्रति ही अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी ।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025

राजस्थान चतुर्थी श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के अंतिम परीक्षा की समाप्ति के 24 घंटे में समस्त पारियों के पेपर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे । अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र की सीरीज या सिंबल का ध्यान रखें । परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर एंट्री बंद कर दी जाएगी । इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 को शाम को डाउनलोड किए जा सकेंगे ।

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक 6 पारियों में किया जाएगा । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, एक फोटो पहचान पत्र, साथ में पासपोर्ट साइज फोटो तथा पारदर्शी नीले कलर का पेन लेकर जाएं । परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले उपस्थित हो ताकि तलाशी के बाद समय पर अपने कक्ष में बैठ सके । परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक 1 घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा । बायोमेट्रिक जांच और फेस स्कैन किया जाएगा ।

How to Download Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आज शाम को जारी कर दिए जाएंगे ।
  • प्रवेश पत्र जारी होने से पहले आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा ।
  • आपके मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होने के बाद आप अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे ।
  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए sso.rajasthan.gov.in पर जाए ।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Important Links

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025(आज शाम को जारी होंगे)
आपके मोबाइल नंबर पर msg आ जाएगा
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025Click Here
Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025 SyllabusClick Here

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र कब जारी होंगें ?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र आज शाम 12 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगें । एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगी ।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र अभ्यर्थी को घर ले जाने के लिए मिलेगें या नहीं ?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र साथ में ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है । अभ्यर्थी किसी भी पारी का प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे । उन्हे केवल ओएमआर शीट की कार्बन प्रति ही अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी ।

RELATED POSTS

View all

view all