Winter Vacation in Rajasthan School 2025-26 राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी तक

Winter Vacation in Rajasthan School 2025-26 राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी तक राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेंगे । राजस्थान में 24 दिसंबर को अद्वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद शीतकालीन अवकाश लग जाएंगे । विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश के समय घर पर ही पढ़ाई करनी होगी । छोटी कक्षाओं में सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश में बढ़ोतरी भी की जा सकती है ।

Winter Vacation in Rajasthan School 2025-26

Winter Vacation in Rajasthan School 2025-26

Winter Vacation राजस्थान में शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश लग जाएंगे । 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का अवकाश भी रहेगा । राजस्थान में शीतकालीन अवकाश राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समान रूप से लागू होगा । माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी शिवरा कैलेंडर के अंतर्गत इन छुट्टियों की पूर्णत्या पालना करना सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है ।

Winter Vacation in Rajasthan 2025

जैसा की छुट्टियों की तारीख अब निश्चित हो गई है । ऐसे में आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान अभी से बना सकते हैं । सर्दियों का मौसम राजस्थान की असली खूबसूरती देखने का सबसे अच्छा समय होता है, जोधपुर में इस समय आसमान बिल्कुल साफ और नीला रहता है । जो नीले रंग के घरों के साथ एक अद्भुत नजारा बनाता है । भारत के सबसे बड़े किले में से एक मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा की सफेद संगमरमर की वास्तुकला को देख सकते हैं । राजस्थान में जयपुर शहर में भी अनेक एतिहासिक स्थल दिखने को मिलते है ।

Rajasthan School Winter Vacation

राजस्थान में सर्दियों में उदयपुर का मौसम बेहद सुहाना रहता है । जिसमें शहर की झीलें और महल और भी मनमोहक लगते हैं । यहां आप पिछोला झील में नाव की सवारी, सिटी पैलेस की भव्यता, फतेह सागर झील और शाम को सज्जनगढ़ पैलेस से पूरे शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं । राजस्थान में सर्दियों के समय मौसम इतना सुहाना होता है, कि नजारे आपकी आंखों में बस जाएंगे और आपको यकीन नहीं होगा कि रेगिस्तान राज्य सर्दियों में इतना आकर्षक हो सकता है ।

Winter Vacation in Rajasthan School 2025-26 Important Links

Winter Vacation in Rajasthan School 2025-2625 Dec 2025 to 05 Jan 2026
Sivira PanchangClick Here
Rajasthan GK Test SeriesClick Here
Kalam Academy REET Test SeriesClick Here

Leave a Reply

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Rajasthan Board 5th and 8th Class Supplementary Exam 2025 RPSC RAS Admit Card 2025 आरएएस एडमिट कार्ड जारी RBSE 8th Class Time Table 2024 राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा समय सारणी CTET Admit Card 2024 सीटेट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें