Rajasthan GNM Admission Last Date 2026 राजस्थान जीएनएम प्रवेश की अंतिम तिथि नजदीक
August 8, 2026 | by RAVI

Rajasthan GNM Admission Last Date 2026 राजस्थान जीएनएम प्रवेश की अंतिम तिथि नजदीक राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जीएनएम ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाए जा रहे हैं । राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में जीएनएम कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा । राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 रखी गई है ।

Rajasthan GNM Admission Last Date 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान जयपुर |
| पाठ्यक्रम का नाम | जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2026 |
| पाठ्यक्रम अवधि | 3 वर्ष, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है |
| चयन प्रकार | मेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajswasthya.rajasthan.gov.in |
Rajasthan GNM Admission 2026
राजस्थान में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कुल 3 वर्षों का होता है । इसमें 6 महीने के इंटर्नशिप भी शामिल होती है, राजस्थान जीएनएम कोर्स में महिलाओं और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीटों का अनुपात 80 अनुपात 20 रखा जाता है । इसमें प्रवेश के लिए योग्यता 12वीं पास रहती है, लेकिन जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती है । राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर दिया जाता है ।
Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म में आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी । इसमें न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष रखी गई है । जबकि अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है । एससी एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट भी दी गई है ।
Rajasthan GNM Admission 2026 Qualification
राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% रखे गए हैं । जीएनएम कोर्स के लिए जीव विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
How to Apply Rajasthan GNM Admission 2026
- सबसे पहले आपको चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है ।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जीएनएम ऐडमिशन 2026-27 के नोटिफिकेशन को पढ़ लेना ।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है, और आवेदन फॉर्म पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करने हैं ।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है ।
- अंत में आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है, तथा इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेना है ।
Rajasthan GNM Admission Last Date 2026 Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| More Updates | Click Here |
RELATED POSTS
View all