Rajasthan Updates

All blog posts

Explore the world of design and learn how to create visually stunning artwork.

Rajasthan ke Panch Peer राजस्थान के पंचपीर

February 5, 2023 | by RAVI

Rajasthan Anusandhan Kendra राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केंद्र

February 3, 2023 | by RAVI

Rajasthan CET 12th Level Questions Paper 2023 राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र

February 3, 2023 | by RAVI

RPSC 2nd Grade Group D Answer Key 2023 वरिष्ठ अध्यापक ग्रुप डी प्रतियोगी परीक्षा की आंसर की जारी

January 29, 2023 | by RAVI

RPSC 2nd Grade Group C and Group D Question Paper 2023 ग्रुप सी और ग्रुप डी के प्रश्न पत्र

January 29, 2023 | by RAVI

RPSC 2nd Grade Group C Answer Key 2023 वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा ग्रुप सी की आंसर की जारी

January 29, 2023 | by RAVI

Rajasthan CET Graduate Level Exam Paper 2023 समान पात्रता परीक्षा का पेपर डाउनलोड करें

January 7, 2023 | by RAVI

Rajasthan CET Graduate Level Answer Key 2023 राजस्थान CET स्नातक लेवल की आंसर की

January 7, 2023 | by RAVI

Delhi Police Driver Syllabus in Hindi 2023 Download PDF दिल्ली पुलिस ड्राइवर सिलेबस

December 31, 2022 | by RAVI

Rajasthan Tourism Policy राजस्थान पर्यटन नीति

December 12, 2022 | by RAVI

Rajasthan ke Panch Peer राजस्थान के पंचपीर Panch Peer of Rajasthan, Panch Peer, maravad ke panch Peer राजस्थान में 5 लोग देवताओं को पंच पीर माना गया है । राजस्थान के वे लोक देवता जिन्हें हिंदू व मुसलमान दोनों पूजते हैं, पंचपीर कहलाते हैं । जिनके नाम पाबूजी, गोगाजी, हडबुजी, रामदेवजी और मेहा जी मांगलिया है । राजस्थान के पंचपीर से संबंधित प्रश्नोत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं । इसलिए यह पोस्ट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी ।

Rajasthan ke Panch Peer

Rajasthan ke Panch Peer पाबूजी

पाबूजी जोधपुर के फलौदी कोलूमण्ड गांव से संबंधित है । पाबूजी के अन्य नाम लक्ष्मण का अवतार, गो रक्षक लोक देवता, प्लेग रक्षक, ऊंटों का देवता आदि नामों से जाना जाता है । इनकी घोड़ी का नाम केसर कालमी था । मेहर जाति के मुसलमान पाबूजी को पीर मान कर पूजा करते हैं । पाबूजी का प्रतीक चिन्ह हाथ में भाला लिए अश्वारोही हैं । पाबूजी के लोकगीत पांवड़े कहलाते हैं । पाबूजी की फड़ राजस्थान की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ हैं ।

Rajasthan ke Panch Peer हड़बूजी

हड़बूजी का जन्म स्थान भूण्डेल (नागौर) मैं है। हड़बूजी का मन्दिर बैगटी गांव जोधपुर में हैं । हड़बूजी शगुन शास्त्र के ज्ञाता थे, वचन सिद्ध एवं संन्यासी पुरुष थे । हड़बूजी के मन्दिर में इनकी बैलगाड़ी की पूजा होती है, पंगु गायों के लिए बैलगाड़ी से चारा लाते थे । हड़बूजी के गुरु का नाम बालिनाथ जी था ।

Rajasthan ke Panch Peer रामदेव जी

रामदेव जी को पीरों का पीर, सांप्रदायिक सद्भावना के देवता करते हैं । रामदेवजी तवर वंशीय राजपूत है । रामदेव जी एक मात्र ऐसे लोग देवता है, जो कवि थे । हड़बूजी रामदेव जी के मौसेरे भाई थे । इन्होंने कामड़िया पंथ की स्थापना की थी । रामदेव जी श्री कृष्ण के अवतार माने जाते हैं ।

Rajasthan ke Panch Peer गोगाजी

गोगाजी का जन्म राजस्थान के ददरेवा(चूरू) चौहान वंश के राजपूत शासक जैबर (जेवरसिंह) की पत्नी बाछल के गर्भ से गुरु गोरखनाथ के वरदान से हुआ था । गोगाजी को जाहरपीर, सांपों के देवता, गोगा पीर, नागराज आदि नामों से जाना जाता है । गोगामेडी में इन का प्रसिद्ध मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी को भरता है ।

Rajasthan ke Panch Peer मेहा जी मांगलिया

मेहा जी मांगलिया का जन्म जोधपुर तापु गांव में हुआ इनका मंदिर बापिणी गांव जोधपुर में स्थित है । इनका घोड़ा किरड़ काबरा था । अपनी धर्म बहन पाना गुजरी की गायों के लिए जैसलमेर के राणगदेव भाटी से लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए ।

Important Links

Join Telegram ChannelClick Here
राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केंद्रClick Here
Home PageClick Here
Rajasthan GK Test SeriesClick Here

मारवाड़ के पंच पीर कौन है ?

मारवाड़ के पंच पीर रामदेवजी, पबूजी, गोगाजी, हडबूजी और मेहा जी मांगलिया है ।

पीरों के पीर रामसा पीर किस लोक देवता को कहां जाता है ?

पीरों के पीर रामसा पीर लोक देवता रामदेव जी को कहां जाता है ।

लोक देवता मेहा जी मांगलिया के घोड़े का क्या नाम था ?

लोक देवता मेहा जी मांगलिया के घोड़े का नाम किरड़ काबरा था ।

लोक देवता गोगाजी के प्रसिद्ध मेले का आयोजन कब व कहां होता है ?

लोक देवता गोगाजी के प्रसिद्ध मेले का आयोजन प्रतिवर्ष भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगामेड़ी में होता है ।

लोक देवता रामदेवजी ने किस पंथ की स्थापना की थी ?

लोक देवता रामदेवजी ने कामड़िया पंथ की स्थापना की थी ।

लोक देवता हड़बूजी का जन्म स्थान कहां स्थित है ?

लोक देवता हड़बूजी का जन्म स्थान भूण्डेल (नागौर) में स्थित है ।

किस लोक देवता को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है ?

लोक देवता पाबूजी को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है ।