Rajasthan Updates

Rajasthan REET Mains Notification 2025 रीट मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

November 7, 2025 | by RAVI

Rajasthan REET Mains Notification 2025 रीट मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 के लिए 7759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । लेवल वन में 5636 और लेवल 2 में 2123 पद है । लेवल 1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी । लेवल 2 की भर्ती केवल संस्कृत शिक्षा के लिए ही है हालांकि इस भर्ती में भी महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया गया है ।

Rajasthan REET Mains Notification 2025

Rajasthan REET Mains Notification 2025

Rajasthan REET Mains Notification 2025 राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं । अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वह राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 का समय रहते ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर दे । राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 लेवल 2 की ऑनलाइन आवेदन फार्म अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से भर सकेंगे । राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 के लिए वह अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा क्वालीफाई कर रखी है ।

Rajasthan REET Mains 2025

राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा एप्लीकेशन फीस की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं । ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक हमारे द्वारा नीचे सारणी में उपलब्ध करवा दिया गया है । इस नोटिफिकेशन में आपको राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 का सम्पूर्ण सिलेबस और परीक्षा की स्कीम भी देखने को मिल जाएगी ।

REET Mains Level 1st Syllabus 2025Click Here
REET Mains Level 2nd Syllabus 2025Click Here

Rajasthan REET Mains 2025 परीक्षा तिथि

राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल लेवल 1 और लेवल 2 के लिए परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक किया जाएगा तथा राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे । राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल वन और लेवल टू की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करें ।

How to Download Rajasthan REET Mains Notification 2025

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in को ओपन कर लेना है ।
  • इसके बाद होम पेज पर Recruitment Advertisement के सेक्शन पर क्लिक करना है ।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा ।
  • यहाँ पर आपको अध्यापक भर्ती लेवल 1 या लेवल 2 के लिंक पर क्लिक करना है ।
  • जिससे आपके समने राजस्थान अध्यापक भर्ती लेवल 1 व लेवल 2 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ओपन हो जाएगा ।

Rajasthan REET Mains Notification 2025 Important Links

अध्यापक भर्ती लेवल 1 नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
अध्यापक भर्ती लेवल 2 नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
ऑफिशल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

RELATED POSTS

View all

view all