Rajasthan Updates

Rajasthan LDC Vacancy 2026 राजस्थान एलडीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

January 13, 2026 | by RAVI

Rajasthan LDC Vacancy 2026 राजस्थान एलडीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती का नोटिफिकेशन 10644 पदों पर जारी कर दिया है । राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों एवं कार्यालय के लिए लिपि ग्रेड द्वितीय कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी । इसके लिए समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2024 में क्वालीफाई अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं । इसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा । ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक रखी गई है ।

Rajasthan LDC Vacancy 2026

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board
Post NameClerk Grade – II / Junior Assistant
Vacancies10644 Posts
Job LocationRajasthan
Salary / Pay ScalePay Matrix Level 5
CategoryRajasthan LDC Vacancy 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Age Limit

राजस्थानी एलडीसी भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है । इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है ।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Qualification

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास होना चाहिए । इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास RS-CIT या समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए । इसके अलावा अभ्यर्थी राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल 2024 में क्वालीफाई होना आवश्यक है ।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Selection Process

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, टाइपींग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा । आपको बता दे की राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई और 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा ।

How to Apply Rajasthan LDC Vacancy 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को अपनी एसएसओ आईडी लॉगिन कर लेनी है ।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में राजस्थान एलडीसी भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है ।
  • अब यहां पर आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है ।
  • अभ्यर्थी आवेदन फार्म को सेव कर ले या अभ्यर्थी इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं ।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Important Links

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Apply LinkClick Here
Rajasthan LDC Vacancy 2026 NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Rajasthan LDC Syllabus 2026Click Here

RELATED POSTS

View all

view all