Rajasthan ka Pratham Butterfly Park राजस्थान का पहला बटरफ्लाई पार्क राजस्थान के पहले बटरफ्लाई पार्क की उदयपुर में शुरुआत हो चुकी है, यहां आपको एक ही जगह सैकड़ो तितलियों का संसार दिखाई देगा । यहां एक तितली है जो पूरे भारत में कहीं नहीं पाई जाती है । उदयपुर शहर के पास अंबेरी में 5 हेक्टेयर में 50 लाख रुपए की लागत से बटरफ्लाई पार्क को बनाया गया है । यह बायोडायवर्सिटी पार्क में स्थित है ।

Rajasthan ka Pratham Butterfly Park
Rajasthan ka Pratham Butterfly Park डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा निवासी तितली विशेषज्ञ मुकेश पँवार ने बताया कि इस बटरफ्लाई पार्क की खास विशेषता यहाँ पर पाई जाने वाली एक विशेष प्रजाति की तितली है । जिसका नाम जेब्रा स्किपर है । इस तितली का वैज्ञानिक नाम एर्नस्टा जेब्रा है । यह तितली अपने अंडे मेलहानिया फुटेपोंरेंसिस नामक पौधे पर देती है यह वनस्पति संकटग्रस्त पौधों की सूची में सम्मिलित है और बटरफ्लाई पार्क में इस पौधे की उपस्थिति देखि गई है ।
Udaipur Butterfly Park
राजस्थान में बटरफ्लाई पार्क की विशेषता यहां पर तितली प्रेमियों को आने पर मजबूर करेगी । उप वन संरक्षक अजय चोपड़ा ने बताया की उदयपुर शहर के पास अंबेरी में 5 हेक्टेयर में 50 लख रुपए की लागत से बटरफ्लाई पार्क को बनाया गया है । यह बटरफ्लाई पार्क बायोडायवर्सिटी पार्क में स्थित है ।
राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित बटरफ्लाई पार्क प्रकृति की जैव विविधता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक सिद्ध होगा । प्रकृति की जैव विविधता बनाए रखने में हर छोटे से छोटे जीव का योगदान है । भले ही वह कीड़े-मकोड़े, मधुमक्खियां हो या तितलियां । तितलियां जैव विविधता की महत्वपूर्ण घटक है । यह प्रकृति का ऐसा जीव है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फसल उत्पादन की वृद्धि में भी योगदान देती है । उदयपुर में आने वाले पर्यटक और यहां के स्थानीय लोग तितलियों का रंग बिरंगा संसार देख सकेंगे ।
Butterfly Park in Rajasthan
राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित बटरफ्लाई पार्क में तितलियां की 60 के लगभग प्रजाति वर्तमान में है । जिनका संरक्षण अब बटरफ्लाई पार्क के माध्यम से किया जाएगा । राजस्थान उदयपुर स्थित बटरफ्लाई पार्क के लिए बजट आवंटन भी किया जा चुका है । यह राजस्थान का पहला बटरफ्लाई पार्क होगा ।
| Rajasthan ka Pratham Butterfly Park | Click Here |
| Rajasthan GK Test Series | Click Here |