Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक की पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे । जिन अभ्यर्थियों को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है, वह अपनी एसएसओ आईडी से समय रहते आवेदन फार्म जमा कर दे ।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 944 पद रखे गए हैं वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 156 पद रखे गए हैं ।
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Agriculture Supervisor |
| Vacancies | 1100 Posts |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 |
| Salary / Pay Scale | Pay Matrix Level 5 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Qualification
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में बीएससी या कृषि उद्यान में बीएससी ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए ।
Rajasthan Karshi Parvesak Bharti 2026 Age Limit
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है । इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी । राजस्थान में 2 वर्ष से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने की कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी । जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है ।
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । आपको बता दे की राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं तथा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट आधारित होगी । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है ।
How to Apply Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को अपना एसएसओ पोर्टल (SSO ID) लॉगिन कर लेना है ।
- इसके बाद अभ्यर्थी को Recruitment के सेक्शन में राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के एप्लाई लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब यहां पर आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने है ।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है ।
- आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेना है ।
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Important Links
| RajasthaRajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Apply Now | Click Here |
| Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Notification | Download Now |
| Official Website | Click Here |
| Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 | Click Here |