RPSC 2nd Grade Admit Card 2025 वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश पत्र यहां से डाउनलोड करें राजस्थान सेकंड ग्रेड पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है । आरपीएससी सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व एसएसओ आईडी पर अपलोड किए जाएंगे । अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें । आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा तिथि की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है ।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2025
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रतियोगिकी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक विभिन्न पारियों में ग्रुप वाइज किया जा रहा है । सबसे पहले वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 में ग्रुप ए का आयोजन किया जाएगा । आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन ग्रुप वाइज किया जा रहा है । आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में अनेक विषय शामिल हैं अतः प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग ग्रुप निर्धारित किए गए हैं ।
RPSC 2nd Grade Exam Date 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा ग्रुप ए का आयोजन 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा, ग्रुप बी का आयोजन 8 सितंबर 2025 को किया जाएगा, ग्रुप सी का आयोजन 9 सितंबर तथा 10 सितंबर को किया जाएगा तथा अंत में ग्रुप डी का आयोजन 11 सितंबर तथा 12 सितंबर 2025 को किया जाएगा ।
RPSC 2nd Grade Admit Card
अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहचान हेतु अद्यतन मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होवें । यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटो पहचान पत्र यथा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान-पत्र जिसमें रंगीन व नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होवें । साथ ही प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें । स्पष्ट मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा । अभ्यर्थी परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें ।
How to Check RPSC 2nd Grade Admit Card 2025
- सबसे पहले आरपीएससी के ऑफिसियल वेबसाइट ओपन कर लेना है ।
- इसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
- अब यहां पर सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है ।
- आप अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।
- अपनी एसएसओ आईडी को लॉगिन कर लेना है ।
- इसके बाद रिक्वायरमेंट पोर्टल पर क्लिक करना है ।
- अब यहां पर गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करना है ।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2025 Important links
| RPSC 2nd Grade Admit Card 2025 | Link 1st & Link 2nd |
| RPSC 2nd Grade Exam City 2025 | Link 1st & Link 2nd |
| RPSC 2nd Grade Exam Date 2025 Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| RPSC 2nd Grade Old Paper 2025 | Click Here |