Bundi Utsav 2026 Rajasthan बून्दी उत्सव

Bundi Utsav/Festival 2026 Rajasthan बून्दी उत्सव राजस्थान के बूंदी जिले में बूंदी उत्सव का आयोजन 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा । ऐतिहासिक धरोहर और लोकसंस्कृति की पहचान बूंदी महोत्सव 2026 में इस बार भारतीय परिधानों और परंपराओं के विविध रंग देखने को मिलेंगे । इस महोत्सव के तहत 28 नवंबर 2026 को नवलसागर पार्क में होने वाली सांस्कृतिक संध्या से पहले भारतीय पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और रैंप ऑक का आयोजन होगा । इसमें महिला और पुरुष प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में भारतीय संस्कृति और क्षेत्रीय पहनावे की झलक पेश करेंगे ।

Bundi Utsav 2026

बूंदी उत्सव 2026 में 28 नवंबर को होने वाली भारतीय पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और रैंप वॉक के लिए इच्छुक प्रतिभागी खेल संकुल परिसर कार्यालय से नि:शुल्क आवेदन ले सकते है । आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर शाम 5 बजे तक रखी गई है । आवेदन के साथ पारंपरिक वेशभूषा में स्वयं का एक फोटो जमा करना अनिवार्य होगा ।

Bundi Utsav 2026

बूंदी उत्सव कार्यक्रम में शोभा यात्रा, कला, शिल्प मेले, ग्रामीण खेल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, शास्त्रीय संगीत और नृत्य कार्यक्रम, पगड़ी प्रतियोगिता, संगीत बैंड प्रतियोगितायें और शानदार आतिशबाजी प्रदर्शन शामिल है । बूंदी उत्सव में निकालने वाली शोभायात्रा में राजस्थान की लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन और सामाजिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी ।

Bundi Festival 2026

बूंदी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या इस बार राजस्थानी लोक संगीत और बॉलीवुड गीतों के संगम से सजेगी । 29 नवंबर 2026 को होने वाली सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी एवं सुगम गायिका मधू भाट अपने दल के साथ प्रस्तुति देंगे । उनकी सुरीली आवाज और संगीत की विविधता महोत्सव में आने वाले संगीत प्रेमियों के लिए आकर्षण रहेगी ।

बूंदी महोत्सव 2026 में प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा । जिनकी विस्तृत जानकारी हमारे द्वारा जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी । बूंदी उत्सव के कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा जल्दी ही टेलीग्राम चैनल पर भेज दी जाएगी इसलिए आप टेलीग्राम चैनल से जुड़े रहे ।

Bundi Utsav 2026 Rajasthan Important Links

Bundi Utsav 2026Click Here
राजस्थान पर्यटन विभागClick Here
टेलीग्राम चेनलClick Here
होम पेजClick Here

Leave a Comment

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Rajasthan Board 5th and 8th Class Supplementary Exam 2025 RPSC RAS Admit Card 2025 आरएएस एडमिट कार्ड जारी RBSE 8th Class Time Table 2024 राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा समय सारणी CTET Admit Card 2024 सीटेट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें