Rajasthan Panchayati Raj Chunav राजस्थान पंचायती राज उप चुनाव की तिथि घोषित

Rajasthan Panchayati Raj Chunav राजस्थान पंचायती राज उप चुनाव की तिथि घोषित राजस्थान निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए जिला प्रमुख के 3, प्रधान के 1, उप प्रधान के 1, जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायती समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उपसरपंच के 15 एवं पंच के 143 पदों पर उपचुनाव करने का निर्णय लिया गया है ।

Rajasthan Panchayati Raj Chunav

मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा । यदि किसी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा ।

सरपंच एवं पंच के लिए

सरपंच एवं पंच के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 5 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 से 5:00 तक रखी गई है । जबकि मतदान की तिथि 14 फरवरी को सुबह 8:00 से शाम 5:00 तक रहेगी । फिर मतगणना 14 फरवरी 2025 को ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी ।

उप सरपंच के लिए चुनाव 15 फरवरी 2025 को किया जाएगा । अभ्यर्थी सभी की विस्तृत जानकारी एवं चुनाव की समय सारणी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं ।

जिला परिषद एवं पंचायती समिति सदस्यों के लिए

जिला परिषद एवं पंचायती समिति सदस्यों के लिए निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक रहेगी नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी 2025 को दोपहर 3 तक रहेगी फिर चुनाव प्रति का आवंटन 6 फरवरी को एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी 6 फरवरी को जारी होगी । फिर मतदान 14 फरवरी को सुबह 8:00 से 10:00 तक होगा । इसके बाद मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी । इसमें जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना जिला मुख्यालय पर और जिला समिति सदस्य के लिए मतगणना पंचायती समिति मुख्यालय पर 15 फरवरी को सुबह 9:00 से होगी ।

जिला प्रमुख उप प्रधान के लिए

जिला प्रमुख एवं प्रधान के लिए मतदान की तिथि 16 फरवरी 2025 को रहेगी जबकि उप प्रधान की मतदान तिथि 17 फरवरी 2025 को रखी गई है ।

  • पंचायती राज उप चुनाव करवाने को लेकर नोटिश – Click Here
  • ऑफिशल वेबसाइट – Click Here

Leave a Reply

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Rajasthan Board 5th and 8th Class Supplementary Exam 2025 RPSC RAS Admit Card 2025 आरएएस एडमिट कार्ड जारी RBSE 8th Class Time Table 2024 राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा समय सारणी CTET Admit Card 2024 सीटेट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें