Rajasthan Updates

CTET Admit Card 2026 सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

February 5, 2026 | by RAVI

CTET Admit Card 2026 सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी कर दिए है । केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा । केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा मैं अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण दो दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । इसमें प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखी गई है ।

CTET Admit Card 2026

CTET Admit Card 2026 News

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से लेकर 28 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे । अब सीटेट परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7 फरवरी को 8 फरवरी 2026 को किया जा रहा है । केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 23 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई थी ।

CTET Febuary 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप ओएमआर शीट आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे । सीटेट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा कुल प्रश्न 150 होंगे तथा प्रश्न पत्र का कुल पूर्णाक 150 अंकों का होगा । अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा । हमारे द्वारा यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया बताई गई है ।

How to Check CTET Admit Card 2026

  • सबसे पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की वेबसाइट को ctet.nic.in को ओपन कर लेना है ।
  • इसके बाद सीटेट फरवरी एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करना है ।
  • अब अभ्यर्थी को यहां पर एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना है ।
  • इससे अभ्यर्थी के सामने उसका सीटेट फरवरी 2026 एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा ।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक कर लेने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है ।

CTET Admit Card 2026 Important Links

CTET Admit Card 2026 Link 1stClick Here
CTET Admit Card 2026 Link 2ndClick Here
Official WebsiteClick Here
Latest Job AlertClick Here

RELATED POSTS

View all

view all