Rajasthan RTE Admission Form 2026 राजस्थान आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू

Rajasthan RTE Admission Form 2026 राजस्थान आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से लेकर 4 मार्च 2026 तक भरे जा सकते हैं । राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए अभिभावक स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ।

Rajasthan RTE Admission Form 2026

Rajasthan RTE Admission Form 2026 Overview

विभाग का नामप्रारम्भिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
योजना का नामआरटीई (RTE)
प्रवेश कक्षाएंनर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन अवधि20 फरवरी से 4 मार्च 2026
लॉटरी तिथि06 मार्च 2026
आधिकारिक पोर्टलrajpsp.nic.in

Rajasthan RTE Admission 2026

राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है । आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक चारों स्तरों पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा । इससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा । इस बार आरटीई के तहत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा को शामिल किया गया है ।

Rajasthan RTE Required Documents

  • बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख ।
  • बालक/अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र ।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र ।
  • जाति प्रमाण पत्र ।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है ।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Dates

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि04 मार्च 2026
लॉटरी06 मार्च 2026
विद्यालय चयन/क्रम परिवर्तन06 से 11 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
दस्तावेज सत्यापन13 से 21 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन से संबंधित13 से 21 अप्रैल 2026

राजस्थान आरटीई में पहले अभिभावकों के पास सीमित विकल्प होते थे । लेकिन अब चारों स्तरों पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी । शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों की पढ़ाई निजी स्कूलों में सुनिश्चित हो सकेगी और ड्रॉपआउट की समस्या भी कम होगी । निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी । सीट निर्धारण पिछले तीन वर्षों के औसत प्रवेश के आधार पर किया जाएगा ।

How to Apply Rajasthan RTE Admission Form 2026

  • राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है ।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है, एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है ।
  • अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है ।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं ।
  • अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम 5 इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है ।
  • सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फार्म को सबमिट करें एवं प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है ।

Rajasthan RTE Admission Form 2026 Important Links

Rajasthan RTE Admission Form 2026 ApplyClick Here
Rajasthan RTE Admission Form 2026 Official NotificationDownload Now
Official WebsiteClick Here
Latest Job AlertClick Here

Leave a Reply

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Rajasthan Board 5th and 8th Class Supplementary Exam 2025 RPSC RAS Admit Card 2025 आरएएस एडमिट कार्ड जारी RBSE 8th Class Time Table 2024 राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा समय सारणी CTET Admit Card 2024 सीटेट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें